मैट्रिक और इंटर का ओरिजनल मार्कशीट आ गया इस दिन से मिलेगा जाने पूरी जानकारी
नमस्कार बच्चों कैसे आप सब आशा करता हु कि सभी बच्चे ठीक होंगे और इस पोस्ट के माध्यम से आपको बहुत ही जरूरी और आवश्यक सूचना देना है | जो भी बच्चे मैट्रिक या इंटर का परीक्षा इस वर्ष 2026 में दिए है उनके लिए बहुत बड़ी खुश खबरी है जिसको आज हम इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले है |
आज के इस पोस्ट में हम देखने वाले है की ऑरिग्नेल मार्कशीट लेने के लिए कितना पैसा लगेगा और कब तक मिलेगा , कहा से मिलेगा ?
तो जैसा कि आप लोग जानते है कि हर साल मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट घोषित हो जाने के 1 महीने बाद यानी इसी महीने में मई के महीने में 10 और 12 का मार्कशीट , प्रोविजिनल सर्टिफिकेट , माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिलता है तो हर साल के जैसे इस वर्ष भी जितने भी बच्चे मैट्रिक या इंटर का परीक्षा उत्तीर्ण किए है उनका ओरिजनल मार्कशीट आपके जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेज दिया जा चुका है 27 मई को लेकिन यह आपके स्कूल में अभी तक नहीं आया है जिसके कारण यह आपको नहीं प्राप्त हुआ है अभी तक लेकिन यह गर्मी के छुट्टियों के पहले या बीच में यानी गर्मी के छुट्टी में भी दिया जा सकता है
अब प्रश्न यह है कि जब स्कूल की छुट्टी 1 जून से हो जा रही है तो हमें हमारा मार्कशीट कैसे मिलेगा तो हम आपको बता दे कि बिहार बोर्ड के द्वारा इसका नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है जिसको नीचे स्क्रॉल करके देख सकते है और अब बात करते है कि जब छुट्टियां हो जाएगी तो हमें मार्कशीट कैसे मिलेगा तो जैसा कि आप सभी को पता होगा कि 25 मई से बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत जो 10000 और 25000 की राशि बिहार सरकार द्वारा दी जाती है उसका ऑनलाइन अभी हो रहा है और उसमें साफ साफ मेंशन किया गया है कि आप इसमें ओरिजनल मार्कशीट अपलोड कीजिए और अब तो आपके जिला शिक्षा कार्यालय में भी आ गया है अब यह आपके विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर निर्भर करता है कि वो कब जा कर आपका मार्कशीट ले आयेंगे और आप तक पहुंचाएंगे और आप अपने विद्यालय से संपर्क करके पता करते रहे और मार्कशीट देते समय या प्रोवीजनल सर्टिफिकेट , माइग्रेशन सर्टिफिकेट देते समय अगर कोई भी शुल्क की मांग की जा रही हो तो आप इसकी शिकायत अपने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कर सकते है और उस शिक्षक पर करवाई की जाएगी
ऐसे ही जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर लीजिए लिंक नीचे है |

