Type Here to Get Search Results !

कक्षा 9वीं सितंबर अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 | हिन्दी का प्रश्नपत्र उत्तर सहित

कक्षा 9वी सितंबर अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 | हिन्दी का प्रश्नपत्र उत्तर सहित















































इस पोस्ट के माध्यम से अर्द्धवार्षिक परीक्षा (सितंबर) के Hindi विषय के प्रश्न पत्र का PDF डाउनलोड कर सकते है । इसके साथ-साथ Objective और Subjective प्रश्नों का उत्तर भी डाउनलोड कर सकते है ।

इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना पड़ेगा ।

कक्षा 9th के (सितंबर) 2025 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में सितम्बर माह तक पढ़ाए गए पाठ से प्रश्न आएगा

कक्षा 9th अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कॉपी का मूल्यांकन आपके विद्यालय के स्तर पर ही होगा।


HINDI OBJECTIVE ANSWER KEY






SUBJECTIVE ANSWER KEY


Q. 1 (क) Ans-

(i) किसने मानव जीवन को सुविधा सम्पन्न बनाया है?

Ans- तकनीक ने मानव जीवन को सुविधा सम्पन्न बनाया है।

(ii) पूरी दुनिया किन चीज़ों से भर गई है?

Ans- पूरी दुनिया उपभोग की चीज़ों से भर गई है।

(iii) नीतिकता की स्थिति कैसी है?

Ans- आज की नीतिकता की स्थिति यह है कि वह अँधेरे कमरे में सिसक रही है।

(iv) भोग संस्कृति ने मानव से क्या छीन लिया है?

Ans- भोग संस्कृति ने मानव से सुख-चैन छीन लिया है।

(v) मानव जीवन में भोग-विलास के चलते कौन घायल हो रहा है?

Ans- मानवता, मानव जीवन में भोग-विलास के चलते घायल हो रही है।

Q. 2(क) Ans- 

(i) मुद्रण का आरम्भ कहाँ हुआ? 

Ans– मुद्रण का आरम्भ चीन में हुआ।

(ii) कागज़ का आविष्कार किसने किया?

Ans– कागज़ का आविष्कार त्सु-लून ने किया।

(iii) आरम्भ में मुद्रण कैसे किया गया?

Ans– आरम्भ में मुद्रण हाथ से किया गया।

(iv) मिट्टी से अक्षरों की छाप किसने बनाई?

Ans– मिट्टी से अक्षरों की छाप पि-शेंग ने बनाई।

(v) वुड ब्लॉक छपाई की तकनीक इटली में कौन लाया?

Ans– वुड ब्लॉक छपाई की तकनीक इटली में मार्कोपोलो लाया।

Q. 3 (iv) आदर्श शिक्षक

Ans- शिक्षक हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। वे हमें न केवल पढ़ाते हैं, बल्कि सही और गलत का भेद समझाकर आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं। मेरे आदर्श शिक्षक मेरे हिन्दी के अध्यापक हैं। वे सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के हैं। वे कक्षा में हमेशा मुस्कुराते हुए प्रवेश करते हैं और पूरे मन से पढ़ाते हैं। उनकी पढ़ाने की शैली इतनी रोचक है कि कठिन विषय भी सरल लगने लगते हैं। वे हमें केवल किताबों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि जीवन के मूल्य भी सिखाते हैं। समय का महत्व, अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम का फल – ये सब बातें वे अपने अनुभवों के माध्यम से हमें बताते हैं।मेरे आदर्श शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी को समान दृष्टि से देखते हैं। वे कभी किसी से कठोर व्यवहार नहीं करते, बल्कि समझाकर गलती सुधारने का अवसर देते हैं। उनकी प्रेरणा से हम पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेते हैं। उनकी सादगी और मेहनत ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मैं भी भविष्य में उनके बताए मार्ग पर चलकर अच्छा इंसान बनना चाहता हूँ। सचमुच, मेरे आदर्श शिक्षक मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।

Q. 4 सत्संगति के महत्त्व को समझाते हुए अपने छोटे भाई के पास एक पत्र लिखें ।

Ans- छोटे भाई के नाम पत्र: सत्संगति के महत्त्व पर सत्संगति का अर्थ है अच्छे और सद्गुणी लोगों के साथ समय बिताना। जब हम अच्छे लोगों के साथ रहते हैं, तो हम उनसे अच्छी बातें सीखते हैं और अपने चरित्र को सुधारते हैं। सत्संगति से हमारे मन में सकारात्मक विचार आते हैं और हम बुरी आदतों से दूर रहते हैं।

Q. 5 (ii) रोली भरी थाली’ का क्या आशय है?

Ans– प्रकृति के मनोहारी रूप का कवि अपनी कविता में चित्रण कर रहा है। प्रकृति के रूपों का प्रतीक में प्रयोग कर कवि अपने भावों को मूर्त रूप देने में सफल रहा है। जब प्रात:काल में सूरज पूरब दिशा में उगता है तब आकाश लालिमामय दृष्टिगत होता है और प्रतीत होता है कि आकाश रूपी थाली में रोली भरा हुआ है। यहाँ कवि प्रतीक प्रयोग कर प्रात:कालीन सूर्योदय की सुषमा और आकाश का रूपक-चित्र प्रस्तुत किया है। इस प्रकार छायावादी भाव भी इस कविता में प्रकट हो रहा है। कवि प्रकृति-वर्णन में सफल रहा है।

Q. 5 (iii) महादेवी वर्मा का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

Ans– प्रारंभिक जीवन वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को भारत के उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक हिंदू चित्रगुप्तवंशी कायस्थ परिवार में हुआ था।

Q. 5 (iv) भारत की पहली बॉक्स-ऑफिस हिट फिल्म किसे कहा जाता है ?

Ans– भारत की पहली बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म का श्रेय दादा साहब फाल्के द्वारा निर्देशित 1913 की मूक फिल्म राजा हरिश्चंद्र को दिया जाता है, हालाँकि 1941 में बनी खजांची को स्वतंत्रता-पूर्व युग की पहली “गोल्डन जुबली” (स्वर्ण जयंती) हिट फिल्म माना जाता है।

Q. 5(vi) गर्मी के दिनों में अष्टाव्रक एवं उसकी माँ कहाँ सोया करते थे ?

Ans– गर्मी के दिनों में अष्टावक्र और उसकी माँ आमतौर पर छत पर सोया करते थे, क्योंकि यह गर्मी से राहत देता था और हवा चलती थी. 

Q. 6(ii) लाल पान की बेगम’ शीर्षक पाठ का सारांश लिखें ।

Ans- इस कहानी के माध्यम से लेखक ने यह बताने की कोशिश की है कि एक स्त्री भी अपने जीवन को अपने इच्छा और अपनी शर्तों पर जीना चाहती है। स्त्री भी आत्मसम्मान चाहती है। ऐसी कोई भी कुप्रथा या कुरीति स्त्री को स्वीकार्य नहीं है जो उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाए या उसे दोयम दर्जे का करार दे।




SUBJECTIVE + OBJECTIVE PDF DOWNLOAD करे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करे 



नीचे कुछ जरूरी लिंक दिया गया है | एक बार जरूर चेक करे | और हमारे WHATSAPP चैनल को फॉलो करे और महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले आप तक हम पहुंचाने का काम करते है |  धन्यवाद 👇


IMPORTANT LINK    👇
OFFICIAL UPDATE 
SEE NOW
SUBJECTIVE PDF DOWNLOAD DOWNLOAD NOW
OBJECTIVE PDF DOWNLOAD DOWNLOAD NOW
WHATSAPP CHANNEL  FOLLOW ME
YOUTUBE CHANNEL  FOLLOW ME
TELEGRAM CHANNEL   FOLLOW ME
FACEBOOK CHANNEL  FOLLOW ME
INSTAGRAM I'D  FOLLOW ME


Post a Comment

0 Comments